मिठास से महका प्रदेश: शकूर अहमद की खजला-फेनी और सिमइयों की मची धूम

आलम यह है कि ईद की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

विश्व देव राठौर 
 
बरेली/रिठौरा। ईद-उल-फितर का त्यौहार नजदीक आते ही कस्बा रिठौरा की गलियां अपनी खास पहचान—खजला, फेनी और सिमइयों की खुशबू से सराबोर हो गई हैं। यहाँ के मशहूर शकूर अहमद के प्रतिष्ठान पर तैयार होने वाले इन लजीज व्यंजनों की धूम न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में मची हुई है। आलम यह है कि ईद की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
 
परंपरा और स्वाद का संगम
रिठौरा का खजला अपनी शुद्धता और कुरकुरे स्वाद के लिए प्रदेश भर में मशहूर है। दुकानदार शकूर अहमद बताते हैं कि दूर-दराज के जिलों से व्यापारी और आम लोग यहाँ के खास जायके के लिए खिंचे चले आते हैं। ईद की तैयारियों के चलते दुकानों पर सुबह से ही पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है।
 
टीम वर्क से मिल रही मजबूती
इस सफलता के पीछे एक पूरी टीम की मेहनत छिपी है। प्रतिष्ठान के प्रबंधन और संचालन में मोहम्मद रेहान और नेहा का विशेष योगदान है, जो ग्राहकों की सुविधा और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रख रहे हैं।वहीँ, दूसरी ओर भट्टी और कढ़ाई के बीच बेहतरीन स्वाद का जादू बिखेरने में कारीगर रमेश और धर्मेंद्र कश्यप का हुनर काबिल-ए-तारीफ है। इनकी मेहनत और तजुर्बे की बदौलत ही रिठौरा का यह जायका लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।
 
बाजार में बढ़ी रौनक
स्थानीय बाजारों में भी ईद की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। ग्राहकों का कहना है कि जो बात रिठौरा की फेनी और खजले में है, वो कहीं और नहीं मिलती।भारी मांग को देखते हुए कारीगर दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं ताकि त्यौहार की मिठास हर घर तक पहुंच सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें