नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
नवोदय विद्यालय में बिटिया का चयन
भाजपा नेता ने किया सम्मानित
लंभुआ, सुल्तानपुर। लंभुआ तहसील क्षेत्र के नौगवा(राजीपुर) निवासी राजेश की पुत्री वैष्णवी का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ, जिसकी जिले में 75 वीं रैंक रही। बिटिया की कक्षा एक से लेकर पांच तक की पढ़ाई प्राथमिक विद्यालय नौगवा में हुई।
बिटिया के नवोदय स्कूल में प्रवेश मिलने पर क्षेत्र व गांव में खुशी की लहर है। बिटिया के चयन पर भाजपा नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर अवनीश सिंह उर्फ गुड्डू ने बिटिया को फूल माला पहनाकर एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित करने का भी काम किया।
इस मौके पर भाजपा नेता ने कहा कि इस बिटिया का चयन लोगों के लिए प्रेरणा है, खासकर उस गांव के लिए जहां के कुछ बच्चे नशे की तरफ जा रहे हैं। अनपढ़ माता-पिता की इस बिटिया ने अपनी मेहनत और लगन से नवोदय विद्यालय में जगह बनाई है। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अवनीश सिंह एवं कई गणमान्य सदस्य लोग मौजूद रहे।

Comments