मलिहाबाद-मोहान मार्ग पर हुए हादसे में बाइक चालक बेटे की हुई मौत

माँ-बेटी की हालत नाजुक

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखनऊ। तेज रफ्तार कार की टक्कर में बाइक चला रहे बेटे की मौत हो गई, जबकि उसकी माँ और बहन गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।जानकारी के मुताबिक, उन्नाव जनपद के औरास थाना क्षेत्र के नेवरा घाट निवासी साहिल अपनी माँ निर्मला और बहन चाहत के साथ बाइक से मां चंद्रिका देवी मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे। रविवार देर रात जब वे मलिहाबाद के पुरवा गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मलिहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया था, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया था| इलाज के दौरान साहिल की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं उसकी माँ और बहन की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
 
पुलिस ने हादसे में शामिल कार को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और अव्यवस्थित यातायात के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें