फाफामऊ कोल्ड स्टोरेज हादसे में बड़ी कार्रवाई: जिला उद्यान अधिकारी सस्पेंड

सौरभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज- फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर स्थित कोल्ड स्टोरेज हादसे के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मामले में प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के निर्देश पर जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्रशासन द्वारा कराई गई प्रारंभिक जांच में हादसे के पीछे गंभीर लापरवाही की बात सामने आई है। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और निगरानी में कमी के कारण यह घटना हुई, जिसकी जिम्मेदारी तय की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, कोल्ड स्टोरेज में रख-रखाव और तकनीकी व्यवस्थाओं में कई खामियां पाई गई हैं। हादसे के समय मौजूद कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषी पाए जाने वाले अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें