डॉ. निशांत पांडेय की किताब ने रचा इतिहास

तीन कैटेगरी में 'इंटरनेशनल बेस्टसेलर' बनकर युवाओं को किया प्रेरित

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलरामपुर। लखनऊ चारबाग रबिंद्रालय परिसर में आयोजित लखनऊ पुस्तक मेले में इस बार नये लेखकों के लिए सुनहरा अवसर रहा है। बलरामपुर के डॉ. निशांत पांडेय ने एआई जैसे जटिल विषय को हर किसी के लिए सुलभ बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर केंद्रित उनकी किताब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन वैरियस फील्ड्स, फ्यूचर आफ एआई एंड रोबोटिक्स इस समय बौद्धिक समाज में न केवल व्यावहारिक अंतर्दृष्टि के लिए चर्चा में है, बल्कि इसने तीन अलग-अलग श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल कर 'इंटरनेशनल बेस्टसेलर' होने का गौरव भी प्राप्त किया है।

आईटी,फार्मेसी और समाज सेवा में अपने कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. पांडेय का हमेशा से मानना रहा है कि ज्ञान समाज को सशक्त बनाने के लिए होना चाहिए। इस किताब के माध्यम से उन्होंने स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन जैसे क्षेत्रों में एआई के प्रभाव को बेहद सरल और सटीक उदाहरणों के साथ समझाया है।इस पुस्तक की सबसे बड़ी विशेषता इसका संतुलित दृष्टिकोण है।

जहाँ एक ओर डॉ. पांडेय एआई के सुनहरे अवसरों पर प्रकाश डालते हैं, वहीं दूसरी ओर वे नैतिक जिम्मेदारियों और सामाजिक कल्याण के लिए तकनीक के उपयोग पर भी जोर देते हैं। उनकी इस वैश्विक सफलता पर उन्हें 'इंटरनेशनल बेस्टसेलर ऑथर' बनने के लिए ढेरों बधाइयाँ मिल रही हैं।

उल्लेखनीय है कि डॉ. पांडेय को समाज सेवा और सामुदायिक विकास में उनके सराहनीय कार्यों के लिए इंटरनेशनल आइकन अवार्ड 2025 से भी सम्मानित किया जा चुका है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली यह नई कामयाबी यह साबित करती है कि जब तकनीक को उद्देश्य के साथ जोड़ा जाता है, तो वह सामाजिक परिवर्तन का एक शक्तिशाली माध्यम बन जाती है। यह किताब आज के युवाओं, छात्रों और तकनीक प्रेमियों के लिए न केवल एक मार्गदर्शक है, बल्कि एक बड़ी प्रेरणा भी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें