हाईकोर्ट से पूर्व विधायक पवन की जमानत अर्जी मंजूर

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

बहुचर्चित जालसाजी के मामले में पूर्व विधायक पवन पाण्डेय की जमानत अर्जी को हाईकोर्ट से मंजूरी मिल गई है।

अम्बेडकरनगर।

फतेहगढ़ जेल में निरुद्ध पूर्व विधायक पवन पाण्डेय शिवसेना की जमानत याचिका संख्या 10970/2025 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सुनवाई करते हुए जमानत दे दी है। 

बताते चलें कि चंपा देवी जमीन के मामले में अकबरपुर कोतवाली में वर्ष 2022 में कई गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें धोखाधड़ी, कूटरचना और जालसाजी की गंभीर धाराएं लगाई गई थीं। इस मामले में पूर्व विधायक लगभग 2 वर्ष से जेल निरुद्ध हैं। पवन कुमार पाण्डेय के वरिष्ठ अधिवक्ता अयोध्या प्रसाद मिश्रा और अधिवक्ता विवेक कुमार त्रिपाठी ने कोर्ट के समक्ष पैरवी करते हुए दलीलें पेश कर जमानत मंजूर कराया। जमानत की खबर से पूर्व विधायक के समर्थकों में खुशी का माहौल बना है। पूर्व विधायक की जमानत ने न केवल उनके समर्थकों में उत्साह पैदा किया है बल्कि राजनीतिक दलों में चर्चा तेज हो गई है। 

पीडब्ल्यूडी निर्माण  में घटिया सामग्री से बनाई जा रही है सड़क, लोगो में आक्रोश Read More पीडब्ल्यूडी निर्माण  में घटिया सामग्री से बनाई जा रही है सड़क, लोगो में आक्रोश

चंपा देवी जमीन प्रकरण लंबे समय से सुर्खियों में था। मामले में कानूनी प्रक्रिया चल रही थी और पूर्व विधायक की सुरक्षा एवं कानूनी दावेदारी पर हाईकोर्ट ने संतुलित निर्णय दिया है। जमानत मिलने से अब वे कानूनी लड़ाई में अपनी भागीदारी जारी रख सकेंगे।

11.17 करोड़ के खर्च पर सवाल: अभिलेख न देने पर 18 सचिवों का वेतन रोका, जमीनी हकीकत पर भी उठे सवाल Read More 11.17 करोड़ के खर्च पर सवाल: अभिलेख न देने पर 18 सचिवों का वेतन रोका, जमीनी हकीकत पर भी उठे सवाल

Post Comments

Comments