ओबरा में राष्ट्रीय नव निर्माण सेना ट्रस्ट के तत्वाधान में सुखदेव, राजगुरु भगत सिंह को शहादत दिवस पर किया याद

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ये तीनों नाम नहीं बल्कि एक ऐसी अमर ज्योति है जो युगों -युगों तक भारत माँ के सपूतों को प्रेरणा देती रहेगी- आनंद पटेल दयालु

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

ओबरा / सोनभद्र-  

राष्ट्रीय नव निर्माण सेना ट्रस्ट के तत्वाधान में सोमवार को ओबरा नगर के चोपन रोड़ पर क्रांतिकारी भगत सिंह, क्रांतिकारी सुखदेव एवं क्रांतिकारी राजगुरु जी का शहादत दिवस आनन्द पटेल दयालु की अध्यक्षता में मनाया गया।

IMG-20260323-WA0083

विशाल इंग्लिश एकेडेमी कोन  के  दो छात्रों का हुआ जवाहर नवोदय विद्यालय  में  चयन, खण्ड विकास अधिकारी ने किया सम्मानित Read More विशाल इंग्लिश एकेडेमी कोन के दो छात्रों का हुआ जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन, खण्ड विकास अधिकारी ने किया सम्मानित

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आनंद पटेल दयालु ने कहा कि आज का यह दिन केवल एक तिथि नहीं, बल्कि उन अमर बलिदानियों को नमन करने का पवित्र अवसर है जिन्होंने मात्र 23-24 वर्ष की अल्पायु में हँसते-हँसते फाँसी का फंदा चूम लिया। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ये तीनों नाम नहीं, बल्कि एक ऐसी अमर ज्योति हैं जो युगों-युगों तक भारत माँ के सपूतों को प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने कहा कि इन वीरों ने न केवल अंग्रेजों की गुलामी के खिलाफ आवाज उठाई, बल्कि एक ऐसे भारत का सपना देखा था जहाँ हर नागरिक को समानता, न्याय और स्वाभिमान के साथ जीने का अधिकार हो।

प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूरे, जनप्रतिनिधियों ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां Read More प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूरे, जनप्रतिनिधियों ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

श्री दयालु ने भावपूर्ण स्वर में कहा कि क्रांतिकारियों ने अपने प्राण इसलिए गँवाए थे कि हम आजाद भारत में रह सकें। आज हम आजाद भारत में हैं, लेकिन यह देखकर मन व्यथित होता है कि भ्रष्टाचार आज शिष्टाचार बन चुका है। जिस भारत के लिए इन शहीदों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया, उस भारत में आज भी गरीब, किसान और आम नागरिक न्याय के लिए दर-दर भटकता है। यह उन शहीदों के बलिदान का अपमान है।

वार्षिक उत्सव में बच्चों ने मनभावन प्रस्तुतियां देकर किया आनंदित सांसद ने बच्चों को किया सम्मानित  Read More वार्षिक उत्सव में बच्चों ने मनभावन प्रस्तुतियां देकर किया आनंदित सांसद ने बच्चों को किया सम्मानित 

इसी क्रम में उन्होंने आगे कहा कि भगत सिंह जी केवल क्रांतिकारी नहीं थे, वे एक गहरे विचारक, लेखक और दार्शनिक भी थे। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उस समय थे। हम सभी लोग माँग करते हैं और करते रहेंगे कि क्रांतिकारियों की किताबें अनिवार्य रूप से हर पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाएँ, जिससे नेता, अभिनेता, बिजनेसमैन, कर्मचारी, अधिकारी, वकील, जज बनने से पहले कोई भी व्यक्ति सबसे पहले एक सच्चा देशभक्त बने और यह संस्कार बचपन से ही दिया जा सकता है।

कार्यक्रम में फोटो प्रदर्शन भी हुआ जिसमें क्रांतिकारी महापुरुषों की फोटो लेकर यह माँग की गई। मुख्य रूप से राष्ट्रीय योग संरक्षक धनराज सिंह, जनाब महताब आलम प्रदेश अध्यक्ष, संतोष कनौजिया प्रदेश उपाध्यक्ष, विकास कुमार गौड़ प्रदेश सचिव, जनाब शरीफ खान प्रदेश सचिव, दिनेश केसरी जिला संगठन मंत्री, विवेक जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार