नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को , साइबर सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
मिशन शक्ति अभियान तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया
नैनी प्रयागराज। सोमवार को मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत थाना नैनी की मिशन शक्ति टीम द्वारा आज उच्च प्राथमिक विद्यालय अरैल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं और छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, मिशन शक्ति अभियान तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित टीम ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उच्च अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया।
महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात महिला सशक्तिकरण मिशन शक्ति 5.0 Prayagraj Local News नैनी प्रयागराज समाचार स्वतंत्र प्रभात प्रयागराज Swatantra Prabhat Prayagraj Mission Shakti campaign UP police awareness program cyber safety awareness women helpline 1090 UP police mission shakti government awareness program women safety campaign Swatantra Prabhat local news अरैल स्कूल जागरूकता कार्यक्रम हेल्पलाइन 1090 साइबर सुरक्षा जागरूकता यूपी पुलिस मिशन शक्ति प्रयागराज लोकल न्यूज़


Comments