कलेक्ट्रेट सभागार में जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक, युवाओं को स्वरोजगार हेतु किया गया प्रेरित

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

आर्थिक सहायता व उपकरण वितरण से बढ़ी आत्मनिर्भरता की राह, उद्यमियों व लाभार्थियों का हुआ सम्मान

नव निर्माण के 9 वर्ष” कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों का प्रभावी प्रदर्शन

अम्बेडकरनगर।

प्रदेश सरकार के नव वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “नव निर्माण के 9 वर्ष” थीम पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित 9 दिवसीय गरिमामयी एवं जनोन्मुखी कार्यक्रम में दी गई सरकार की उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में उद्योग एवं श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सरकार की उल्लेखनीय उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित उद्यमियों, आमजन एवं लाभार्थियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

 

पुलिस कमिश्नर  से मिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब Read More पुलिस कमिश्नर  से मिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता एवं उपकरण प्रदान कर उन्हें सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया गया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत संध्या को ब्यूटी पार्लर स्थापित करने हेतु 5 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के अंतर्गत विपुल वर्मा को प्रिंटिंग प्रेस हेतु 10 लाख रुपये का डेमो चेक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना (ट्रेड–दर्जी) के अंतर्गत पूजा, सीमा, शांति देवी, शिप्रा साहू एवं सुमन गुप्ता सहित अन्य लाभार्थियों को सिलाई मशीन वितरित की गई तथा बढ़ई ट्रेड के लाभार्थियों को टूल किट प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया। राज्य कर विभाग द्वारा तीन उद्यमियों/व्यापारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

गोरखपुर : दिनदहाड़े हत्या से दहला बरगदवां, 7 हिरासत में; पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई Read More गोरखपुर : दिनदहाड़े हत्या से दहला बरगदवां, 7 हिरासत में; पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

इसी क्रम में श्रम विभाग की कन्या विवाह सहायता योजना एवं मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को स्वीकृति/प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को सुरक्षा एवं संबल प्रदान किया जा सके। सूचना विभाग द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को “नव निर्माण के 9 वर्ष” विषयक पुस्तिका, कैलेंडर एवं पंपलेट वितरित कर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया।

वार्षिक उत्सव में बच्चों ने मनभावन प्रस्तुतियां देकर किया आनंदित सांसद ने बच्चों को किया सम्मानित  Read More वार्षिक उत्सव में बच्चों ने मनभावन प्रस्तुतियां देकर किया आनंदित सांसद ने बच्चों को किया सम्मानित 

कार्यक्रम में सहायक उपायुक्त उद्योग, अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लाभार्थियों, उद्यमियों, व्यापारियों एवं आमजन की सक्रिय सहभागिता रही तथा सूचना विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी एवं विभिन्न विभागों के स्टालों का भी भ्रमण कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा सरकार की उपलब्धियां से रूबरू हुए।

Post Comments

Comments