राजनीति
बर्डपुर में जागरण का समापनः हजारों भक्तों ने लिया भंडारे का प्रसाद, भजन गायकों ने की प्रस्तुति
भजन गायक मंडल ने सरकार तेरी सरकारी में, पल रहा है परिवार तेरी पहरेदारी में को सुना।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर :
जिले के नगर पंचायत कपिलवस्तु के बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार को मेंहदीपुर श्रीबालाजी सरकार का पांचवां भजन कीर्तन, हवन एवं भंडारा का आयोजन हुआ। भाजन पर देर रात तक श्रोता झूमते रहे,भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रामचरित मानस के सुंदर कांड के पाठ से किया गया। पंडाल में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने झांकी की सजावट बेहतर ढंग से कराई थी। देर रात को पूर्णाहुति व महाआरती हुई।
भजन गायक मंडल ने सरकार तेरी सरकारी में, पल रहा है परिवार तेरी पहरेदारी में को सुना। इसके बाद यूं ही रखना कृपा का हाथ हम पर, लिख लेना हमारा नाम अपनी खातिरदारी में को जैसे स्वर दिया, पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया।
जय हो बालाजी सरकार, तेरी महिमा अपरंपार, सबका कर दो बेड़ा पार पर सभी झूमते रहे। इस दौरान शुभम मोदनवाल, संदीप मोदनवाल सभासद , विवेक चौरासिया, मंतोष मोदनवाल, निखिल जयसवाल आदि मौजूद रहे।
religious event siddharthnagar news धार्मिक आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम सिद्धार्थनगर समाचार Cultural Program Kapilvastu Nagar Panchayat भजन कीर्तन Bhajan Kirtan भक्तों की भीड़ बर्डपुर जागरण Bardpur Jagran बालाजी सरकार Balaji Sarkar भंडारा प्रसाद Bhandara Prasad हवन पूजा Havan Puja सुंदरकांड पाठ Sunderkand Path Devotee Gathering भजन संध्या Bhajan Sandhya महाआरती Maha Aarti कपिलवस्तु नगर पंचायत बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज Buddha Vidyapeeth Inter College


Comments