नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
शोहरतगढ़ में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई
उमड़ा आस्था का जनसैलाब
सिद्धार्थनगर। चैत्र नवरात्रि एवं भारतीय नववर्ष के पावन अवसर पर आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ में श्री राम जानकी मंदिर परिसर से भिरंडा समय माता मंदिर तक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गईं । भव्य कलश शोभायात्रा कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीराम जानकी मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष नंदू प्रसाद गौड़ ने किया। शोभायात्रा में आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पुरे क्षेत्र में भक्ति एवं उत्साह का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल व मंदिर समिति के अध्यक्ष नन्दू प्रसाद गौड ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया तथा नगर की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।इसी क्रम में शोहरतगढ़ के प्राचीन समय माता मंदिर में आयोजित मेले का विधिवत उद्घाटन एवं पूजन किया गया।
इस अवसर पर श्याम जायसवाल, कमलेश गुप्ता, राजकुमार मोदनवाल, मनोज चौधरी, शिवरतन कनौजिया, मनीष श्रीवास्तव,राममिलन चौधरी,आनंद कसौधन, उमेश अग्रहरि उर्फ डब्लू , बबलू गौड़, अंकित गुप्ता, दिनेश कुमार, बैजनाथ,गौरव शर्मा सहित भारी संख्या में श्रीद्धालु उपस्थित रहे,

Comments