गोरखपुर: धर्मांतरण कराने के आरोप में 4 गिरफ्तार, पुलिस ने चलाया सघन अभियान

मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार, धर्मांतरण नेटवर्क की जांच तेज

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

ब्युरो कार्यालय गोरखपुर  (यूपी)

गोरखपुर जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र में धर्मांतरण कराने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गुलरिहा की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए इस मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों पर लोगों को गुमराह कर धर्मांतरण कराने का प्रयास करने का आरोप है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में अमित सिंह पुत्र स्वर्गीय जितेंद्र सिंह, जो मूल रूप से कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के परवरपार गांव का निवासी है और वर्तमान में गोरखनाथ थाना क्षेत्र के तुरहाबारी में रह रहा था, शामिल है। इसके अलावा विक्की कुमार पुत्र महेंद्र निषाद निवासी सरहरी थाना गुलरिहा, कन्हैया यादव पुत्र दुर्गा लाल यादव निवासी वार्ड नंबर 6 पीपीगंज थाना पीपीगंज तथा रीता देवी पत्नी जितेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। रीता देवी भी कुशीनगर की रहने वाली है और वर्तमान में गोरखनाथ क्षेत्र में निवास कर रही थी।

शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के 3791 लाभार्थियों के खातों में डी0बीटी0 के माधयम से  स्थानांतरित  की गयी धनराशि Read More शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के 3791 लाभार्थियों के खातों में डी0बीटी0 के माधयम से स्थानांतरित की गयी धनराशि

पुलिस ने बताया कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ थाना गुलरिहा में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा अपराध संख्या 231/26 के तहत उत्तर प्रदेश धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5 में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस प्रकरण में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं तथा इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

सुधांशु शुक्ला के‌ सफल नेतृत्व का एक वर्ष पूर्ण Read More सुधांशु शुक्ला के‌ सफल नेतृत्व का एक वर्ष पूर्ण

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में किसी भी प्रकार के अवैध धर्मांतरण या लोगों को गुमराह करने की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जनगणना 2027 के फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ Read More जनगणना 2027 के फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस की सक्रियता को लेकर स्थानीय लोगों में भरोसा भी बढ़ा है।

Post Comments

Comments