नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
बलिया में पारिवारिक विवाद बना खौफनाक वारदात: देवरानी ने जेठानी पर उंडेला खौलता पानी
घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी स्थित बीएचयू रेफर किया गया है।
उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के तिखमपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रविवार सुबह हुए इस घटनाक्रम में देवरानी ने अपनी जेठानी पर खौलता पानी फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी स्थित बीएचयू रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, तिखमपुर निवासी शशि प्रताप सिंह की पत्नी श्रेया सिंह घर पर काम करते हुए मोबाइल में भजन सुन रही थीं। इसी दौरान उनके छोटे भाई की पत्नी गुंजा सिंह उर्फ रिम्पी वहां पहुंची और किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि गुंजा सिंह ने पहले श्रेया का मोबाइल तोड़ दिया और गाली-गलौज की।
विवाद के बीच जब श्रेया सिंह रोते हुए कुर्सी पर बैठीं, तभी गुंजा पीछे से आई और उन पर खौलता पानी डाल दिया। गर्म पानी से बुरी तरह झुलसने के बाद श्रेया जमीन पर गिरकर बेहोश हो गईं।परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी देवरानी को हिरासत में ले लिया।पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घायल महिला का इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
swatantra prabhat swatantra prabhat news Crime news up स्वतंत्र प्रभात uttar pradesh crime news बलिया समाचार Police Action Ballia स्वतंत्र प्रभात न्यूज यूपी क्राइम न्यूज Swatantra Prabhat Uttar Pradesh Varanasi BHU hospital news Ballia latest news Swatantra Prabhat Ballia स्वतंत्र प्रभात बलिया तिखमपुर बलिया पारिवारिक विवाद बलिया देवरानी जेठानी विवाद खौलता पानी हमला breaking news Ballia


Comments