राजनीति
कल्याण पुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राज मिस्त्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
कानपुर। कल्याण पुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को राज मिस्त्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,,, सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची , जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल जुट गई, कल्याण पुर खुर्द में रहने वाला राकेश वर्मा 35 वर्ष राज मिस्त्री था, परिवार में पत्नी पूनम और दो बेटे श्रषभ और ऋषि है परिजनों ने बताया कि राकेश शराब पीने का लती था,वह हमेशा शराब पीकर घर में झगड़ा करता था,जिसे लेकर उसे कई बार समझाया भी गया।
लेकिन वह नहीं माना,कई बार तो शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट भी कर देता था,आज भी शराब के नशे में उसका परिजनों से झगड़ा हो गया,, उसके बाद वह अपने कमरे में चला गया, काफ़ी देर तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो किसी अनहोनी की आंशका के चलते परिजनों ने खिड़की से देखा तों पाया कि उसका शव फांसी के फंदे से झूल रहा था,आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई, कल्याण पुर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
swatantra prabhat swatantra prabhat news Crime news up स्वतंत्र प्रभात स्वतंत्र प्रभात न्यूज Kanpur Police Action Swatantra Prabhat Kanpur स्वतंत्र प्रभात कानपुर यूपी क्राइम न्यूज कानपुर क्राइम न्यूज़ Kanpur local news Uttar Pradesh crime update forensic team Kanpur Swatantra Prabhat crime news कल्याणपुर थाना कानपुर आत्महत्या मामला कानपुर कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़ Kanpur local crime news


Comments