नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
माण्डा अपहरण कांड का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार
दो कार व मोबाइल बरामद
प्रयागराज। थाना माण्डा क्षेत्र के सराय कला में 6 वर्षीय बच्चे के अपहरण मामले का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसओजी, सर्विलांस सेल और माण्डा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो चार पहिया वाहन और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 7 मार्च 2026 को बच्चे का अपहरण किया गया था, जिसे मात्र 28 घंटे के भीतर वाराणसी से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया था। जांच के दौरान उज्जवल शर्मा उर्फ विवेक शर्मा, राजकुमार पाण्डेय, आशुतोष प्रधान उर्फ हिमांशू और नितीश कुमार का नाम सामने आया, जिन्हें 20 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी उज्जवल ने अपने रिश्तेदार के बच्चे के अपहरण की साजिश रची थी और फिरौती के लिए 20-30 लाख रुपये मांगने की योजना बनाई थी। पुलिस दबाव बढ़ने पर आरोपियों ने बच्चे को वाराणसी में छोड़ दिया था।बरामदगी में अमेज कार (UP70EM5222), एक ऑल्टो कार और चार मोबाइल फोन शामिल हैं। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
swatantra prabhat prayagraj news Crime news up स्वतंत्र प्रभात UP Police Action प्रयागराज समाचार अपराध समाचार यूपी यूपी पुलिस कार्रवाई Manda kidnapping case माण्डा अपहरण कांड child kidnapping Prayagraj बच्चे का अपहरण मामला SOG surveillance team एसओजी सर्विलांस टीम kidnapping case solved अपहरण कांड खुलासा accused arrested Prayagraj आरोपी गिरफ्तार प्रयागराज Varanasi recovery child वाराणसी से बरामद बच्चा ransom kidnapping case


Comments