इफको के  रिटायर लोगों के सुंदर इतिहास को जाया  नहीं जाने दूंगा- के जे पटेल 

इफको को ऊंचे स्थान पर रखने के लिए समर्पित प्रयास करूंगा, इरवा संगठन को जो संभव होगा मदद करने का प्रयास करूंगा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

दया शंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट
 
ब्यूरो प्रयागराज- इफको के प्रबंध निदेशक के. जे पटेल ने कहा है कि इफको के अवकाश प्राप्त अधिकारियों का संस्था केलिए कर्मठता का एक सुंदर इतिहास  रहा है उसे जाया नहीं होने दिया जाएगा और उसे पूरे समर्पण भाव के साथ आगे ले जाने का प्रयास करूंगा।श्री पटेल इफको रिटायर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित अपनों से अपनो का मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
 

इफको के  रिटायर लोगों के सुंदर इतिहास को जाया  नहीं जाने दूंगा- के जे पटेल 

मुख्य अतिथि के रूप मे श्री पटेल ने बड़ें ही सारगर्भित और प्रेरणा दायक संबोधन में कहा कि यहां समारोह में उपस्थित सभी अवकाश प्राप्त अधिकारियों का एक सुंदर  सराहनीय और प्रेरणा दायक इतिहास रहा है जिसके कारण आज इफको संस्था फर्टिलाइजर के क्षेत्र में पूरी दुनिया और अपने देश के अग्रणी और  प्रतिष्ठित संस्थानों के अगली पंक्ति में स्थान पर है।उन्होंने कहा कि  इस समारोह में आकर आपके बीच में बोलने का जो अवसर मुझे मिला है उससे में अपने को न केवल गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं बल्कि भाग्यशाली भी हूँ। उन्होंने अपने बहुत मार्मिक संबोधन के द्वारा उपस्थित सभी अवकाश प्राप्त अधिकारियों के दिलों को छूने में सफल रहे बल्कि इफको संस्था के गौरव को बनाए रखने में विश्वाश दिलाने में भी सफल रहे।

एफ एम डी आई गुणगांव में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा कि इफको संस्था में जो भी अधिकारी कर्मचारी आज काम कर रहे हैं उनके द्वारा एक ही बात मुझे हर जगह सुनाई देती है कि इस संस्था का इतिहास रहा है कि इसके लीडर और लीडर शिप बड़े ही उत्तम लोगों के हाथ में रहा जो प्रेरणा के श्रोत थेजिससे यह संस्था आज यहां तक पहुंची है। मेरा भी सौभाग्य रहा कि हम भी ऐसे सुनहरा इतिहास वाले लोगों के मार्ग दर्शन में काम कर चुका हु और आप के बीच में इस पद तक पहुंचा  हू।उन्होंने आश्वस्त करते हुए इफको के जुटे अवकाश प्राप्त अधिकारियों को आश्वस्त किया कि इफको को आगे और ऊंचाई तक ले जाने में पूरा प्रयास करूंगा जिससे आपका सुंदर इतिहास कायम रहे।।
 
प्रबन्ध निदेशक केजे पटेल का कार्य क्रम में पहुंचने पर इरवा के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया
 
इफको के  रिटायर लोगों के सुंदर इतिहास को जाया  नहीं जाने दूंगा- के जे पटेल इफको के  रिटायर लोगों के सुंदर इतिहास को जाया  नहीं जाने दूंगा- के जे पटेल 
 
इरवा के अध्यक्ष विश्राम त्रिपाठी  और श्री गुलशन कुमार नवीन  के निर्देशन में आयोजित इस कार्य क्रम में मुख्य अतिथि  के जे पटेल के आलावा , योगेन्द्र कुमार - मार्केटिंग डायरेक्टर, ए के  शर्मा - डायरेक्टर (टेक्निकल),  देवेन्द्र कुमार - सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (फाइनेंस),  आर के नागपाल - एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (आई टी सर्विसेज़),  जी एन प्रसाद - सेक्रेटरी आई ई बी टी, आई टी जी आई से पधारे  सुब्राता मंडल - एम डी , डॉ एच एस मिश्रा - कंसलटेंट, पुनीत महाजन - वाईस प्रेसिडेंट आई एफ़ एफ़ डी सी से पधारी  माधवी एम विप्रदास - एम डी इफ़को ऑफ़िसर्स एसोसिएशन से सौम्यजीत पाधी - प्रेसिडेंट, *इफ़को इम्प्लॉयिस यूनियन से   ब्रजेश कुमार - प्रेसिडेंट, इफ़को के पूर्व डायरेक्टर्स*  डॉ वीरेंद्र कुमार,  दया कृष्ण भट्ट,  वी के बाली, अरबिंदा रॉय,  के एल सिंह,  जी के गौतम और *इफ़को एसोसिएट्स* के पूर्व एम डी/सी ई ओ  एस पी यादव,  सी पी श्रीवास्तवा, न एस पी सिंह, उपस्थित थे।
 
कार्यक्रम की शान बढ़ाने के लिए इरवा की नारी शक्ति की प्रतीक डॉ सीमा भारद्वाज, श्रीमती अनिता चौधरी, श्रीमती संध्या छाबड़ा, श्रीमती रितु सक्सेना और श्रीमती मोनिका बोस, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।कार्यक्रम का शानदार संचालन  एवं धन्यवाद भाषण नरेश कुमार कौशिक महा सचिव इरवा ने किया।यह जानकारी इरवा कार्यकारिणी के सदस्य जनसंपर्क पद्माकर त्रिपाठी ने दी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें