नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
चक फजुल्ला मोहल्ले में सीवर भस्ट होने से गंदा पानी सड़कों पर,लोगों में भारी नाराज़गी
गंदगी और जलभराव के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है
नैनी,प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के मलहरा फाटक के समीप स्थित चक फजुल्ला मोहल्ले में पीडीए द्वारा कुंभ मेले के दौरान बनाई गई सड़क लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। आरोप है कि सड़क को ऊँचा-नीचा किए जाने के कारण सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे नाला जाम हो गया है।स्थिति यह है कि नाले का गंदा पानी अब मोहल्ले की सड़कों और गलियों में बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों का जीवन दूभर हो गया है। गंदगी और जलभराव के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।
मोहल्ले के लोगों में इस समस्या को लेकर भारी नाराज़गी देखी जा रही है। स्थानीय नेता मो. तारीख ने बताया कि उन्होंने कई बार पीडीए अधिकारियों से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सीवर लाइन की मरम्मत और नाले की सफाई कराने की मांग की है।

Comments