प्रयागराज के मिथुन निषाद ने कराटे में हासिल की 3rd डैन ब्लैक बेल्ट, शहर का बढ़ाया मान

यह सफलता अपने गुरु हसरत खान के मार्गदर्शन में हासिल की

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। शहर के जाने-माने कराटे प्रशिक्षक एवं प्रयागराज कराटे क्लब के सचिव मिथुन निषाद ने कराटे के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जापान के टेंशिकन कराटे-डो फेडरेशन से 3rd डैन ब्लैक बेल्ट प्राप्त किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि पूरे प्रयागराज और भारतीय कराटे समुदाय के लिए गर्व का विषय बन गई है।मिथुन निषाद ने यह सफलता अपने गुरु हसरत खान के मार्गदर्शन में हासिल की।
 
हसरत खान, जो तेंशिनकान शोटोकान रयू कराटे फेडरेशन इंडिया के अध्यक्ष, जापान से 9वीं डैन ब्लैक बेल्ट धारक, दक्षिण एशिया प्रमुख एवं केआईओ के एसोसिएट सदस्य हैं, ने मिथुन को कराटे की बारीकियों में दक्ष बनाया। गुरु-शिष्य की यह मजबूत परंपरा इस उपलब्धि में साफ झलकती है।
 
हसरत खान ने न केवल मिथुन को तकनीकी रूप से मजबूत किया, बल्कि उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हुए हर कदम पर मार्गदर्शन और प्रेरणा दी। उनके संरक्षण और विश्वास ने मिथुन को इस मुकाम तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।3rd डैन ब्लैक बेल्ट हासिल करना आसान नहीं होता।
 
यह कई वर्षों की कठोर साधना, अनुशासन, समर्पण और त्याग का परिणाम होता है। मिथुन निषाद की यह उपलब्धि उनकी मेहनत और कराटे के प्रति उनके अटूट समर्पण को दर्शाती है।उनकी इस सफलता से न केवल उनका कद बढ़ा है, बल्कि वे अब अपने अनुभव और ज्ञान से सैकड़ों छात्रों को प्रेरित कर सकेंगे और उन्हें कराटे के सही मार्ग पर आगे बढ़ा सकेंगे।
 
इस अवसर पर भोजपुरी फिल्म जगत के सुपरस्टार मनोज सिंह ‘टाइगर’ ने मिथुन निषाद को उनके 3rd डैन ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा के लिए सम्मानित किया। उनका यह सम्मान मिथुन की उपलब्धि को और भी विशेष बनाता है।मिथुन निषाद की यह प्रेरणादायक कहानी यह संदेश देती है कि कड़ी मेहनत, सही मार्गदर्शन और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें