24 घंटे में खुलासा: नैनी पुलिस ने नकबजनी करने वाले 3 अभियुक्त दबोचा

चोरी का सामान व ऑटो बरामद

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। नैनी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर नकबजनी की घटना का सफल खुलासा कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया सामान, घटना में प्रयुक्त ऑटो तथा अन्य सामान बरामद किया है।
 
पुलिस के अनुसार, 17 मार्च को मैना देवी रोड, अरैल निवासी शोभनाथ मिश्र के घर में देर रात ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चोर घर से टुल्लू पम्प, टोटी, हैंगर, टॉवल होल्डर, पर्दों के कब्जे, स्टील होल्डर, नकदी और सीलिंग फैन चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना नैनी में मुकदमा दर्ज किया गया था।
 
घटना के खुलासे के लिए सक्रिय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 18 मार्च को मैना देवी रोड स्थित पानी की टंकी के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अमर चन्द्र, सुनील और छोटू शामिल हैं, जो प्रयागराज के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।
बरामद सामान में शामिल:
 
01 टुल्लू पम्प02 वाश बेसिन टोटी02 हैंगर02 टॉवल होल्डर
14 पर्दे के कब्जे07 स्टील होल्डर घटना में प्रयुक्त 01 ऑटो 08 चोरी के टायर है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे दिन में ऑटो चलाते थे और रात में सुनसान घरों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के बाद सामान ऑटो में रखकर फरार हो जाते थे। चोरी की नकदी आपस में बांटकर खर्च कर चुके हैं, जबकि सीलिंग फैन को बेच दिया गया है।पुलिस के अनुसार, आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और इनके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं।इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई।फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार