महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक विशेष आकर्षण रहे

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नैनी प्रयागराज में 18 मार्च 2026 को वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य  अतिथि संयुक्त निदेशक, उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश, प्रयागराज प्रोफेसर शशि कपूर रहीं।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा लोकनृत्य, लोकगीत, समूहगान एवं होली नृत्य सहित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। महाभारत पर आधारित “ अधर्म पर धर्म की विजय”, “विविधता में एकता” तथा “हम सब ने ठाना है, भारत को स्वच्छ बनाना है” विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक विशेष आकर्षण रहे।
 
कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की सहायक आचार्या डॉ. अर्चना राय द्वारा किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ओम प्रकाश ने   छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया। समापन अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर शशि कपूर ने छात्र- छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा महाविद्यालय में वर्षभर आयोजित गतिविधियों की प्रशंसा की।अंत में दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिंह द्वारा महाविद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की गयी।
 
धन्यवाद ज्ञापन दर्शन शास्त्र विभाग के डॉ अमित मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ अर्चना राय,सहसंयोजक डॉ अर्चना सिंह तथा समिति के सदस्य डॉ निरुपमा  यादव ,डाॅ नूर फातिमा डॉ मंजरी मिश्रा,डॉ अंजना, डॉ मीनाक्षी राठौर, डॉ प्रिया तिवारी,डॉ धीरेंद्र सिंह,डॉ अमित मिश्रा,डॉ अवधेश कुमार आर्य डॉक्टर सुचित्रा कृष्णमूर्ति समेत महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक मौजूद रहे। वार्षिकोत्सव का समापन छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न किया गया। इस अवसर पर वर्ष भर आयोजित परिषदीय कार्यक्रमों के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें