नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
बलरामपुर के सोहेलवा से काटी गई शीशम और सागौन की 24 बोटा लकड़ी बरामद, दो गिरफ्तार
टीम ने पहले ग्राम बिनहौनी में एक संदिग्ध मकान पर छापा मारा
बलरामपुर। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बनकटवा रेंज में अवैध कटान नहीं थम रहा है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और वन विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों से शीशम और सागौन की लकड़ी का 24 बोटा बरामद किया है। दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है।नौवीं बटालियन एसएसबी को गंदेलानाका सीमा चौकी क्षेत्र में अवैध जंगली लकड़ी के भंडारण की जानकारी मिली थी। एसएसबी ने वन विभाग को जानकारी दी। इसके बाद संयुक्त टीम गठित कर अभियान चलाया गया। टीम ने पहले ग्राम बिनहौनी में एक संदिग्ध मकान पर छापा मारा।
तलाशी के दौरान जंगली शीशम की लकड़ी बरामद की गई।मौके से बड़कऊ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के आधार पर संयुक्त टीम ने ग्राम हिंदुलीकलां में भी छापेमारी की। यहां से जंगली सागौन की लकड़ी बरामद की गई और मकान से मुंशी पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों स्थानों से कुल 24 बोटा अवैध जंगली लकड़ी जब्त की गई, जिसे वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है।
यह लकड़ी अवैध कटान कर संग्रहित की गई थी और तस्करी की आशंका जताई जा रही है।वन क्षेत्राधिकारी शत्रोहन लाल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध कटान और लकड़ी तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि इस प्रकार की गतिविधियों की जानकारी तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दो आरोपी गिरफ्तार बलरामपुर समाचार Two Accused Arrested Balrampur news UP सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग Sohailwa wildlife division अवैध लकड़ी कटान illegal timber smuggling शीशम सागौन बरामद seized teak and shisham wood SSB वन विभाग कार्रवाई SSB forest department action बनकटवा रेंज छापेमारी Bankatwa range raid लकड़ी तस्करी गिरोह timber smuggling gang सीमा चौकी अभियान border outpost operation वन अपराध कार्रवाई forest crime action

Comments