श्रमिक की 16 वर्षीय पुत्री का पेड़ से लटकता हुआ मिला शव क्षेत्र में मचा हड़कंप 

मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

महराजगंज/रायबरेली।कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव में निर्माणाधीन एक पेट्रोल पंप के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां काम करने वाले एक श्रमिक की 16 वर्षीय पुत्री का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी जिले के थाना गोला गोकर्णनाथ के अंतर्गत मोड़ा सवारन गांव के रहने वाले रामविलास महराजगंज के पाली गांव में बन रहे 'हिंदुस्तान पेट्रोलियम' के पंप पर मजदूरी का काम करते हैं। रामविलास अपनी 16 वर्षीय पुत्री आरती के साथ यहीं रहकर काम कर रहे थे। सोमवार सुबह आरती 16 वर्ष का शव पेट्रोल पंप के बगल में स्थित एक शीशम के पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। जैसे ही श्रमिकों और ग्रामीणों ने शव को देखा, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
 
घटना की सूचना पाकर महराजगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की सही वजह सामने आ सके। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्म हत्या प्रतीत होती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें