नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
राजश्री फार्मेसी कालेज के छात्र-छात्राओं ने किया केमिकल इंडस्ट्री का औद्योगिक भ्रमण
वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट की बारीकियों से अवगत कराया
बरेली/रिठौरा। राजश्री कॉलेज ऑफ फार्मेसी, बरेली के डी0फार्मा0 पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने राजश्री फाइन केमिकल इंडस्ट्री इंडिया प्रा0 लि0, तिलहर, शाहजहाँपुर का औद्योगिक भ्रमण किया। इंडस्ट्री के निर्देशक ऋषभ बंसल के निर्देशन में छात्र-छात्राओं को वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट की बारीकियों से अवगत कराया।
संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि औद्योगिक भ्रमण से छात्र-छात्राओं को भविष्य में जॉब करने के अलावा विभिन्न स्टार्टअप शुरू करके अपने रोजगार को खड़ा करने में आधारभूत जानकारी प्राप्त होती है।
राजश्री फाइन केमिकल इन्डस्ट्री प्रा0लि0 के संतोष खरे, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट इन्चार्ज रविन्द्र कुमार एवं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट मोहन सिंह ने प्लान्ट की कार्यप्रणाली, एच0आर0 प्रबन्धन तथा वाणिज्यिक प्रक्रियाओं को समझाया। वाटर ट्रीटमेन्ट यूनिट, पैकेजिंग यूनिट, आटोमेशन सिस्टम, क्वालिटी टैस्टिंग लैब का भी भ्रमण कराया।
hindi news swatantra prabhat bareilly news राजश्री फार्मेसी कॉलेज Bareilly Pharmacy College छात्र औद्योगिक भ्रमण Industrial Visit Students केमिकल इंडस्ट्री विजिट Chemical Industry Visit बरेली न्यूज शाहजहांपुर इंडस्ट्री Shahjahanpur Industry फार्मेसी स्टूडेंट्स Pharmacy Students India वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट Water Treatment Plant एफ्लूएंट ट्रीटमेंट Effluent Treatment Plant इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग Industrial Training India स्किल डेवलपमेंट Skill Development Students स्टार्टअप अवेयरनेस Startup Learning क्वालिटी टेस्टिंग लैब Quality Testing Lab ऑटोमेशन सिस्टम Automation System Industry करियर गाइडेंस Career Guidance Students एजुकेशन न्यूज Education News India

Comments