सोनभद्र -स्कूलों के ऊपर से हटेंगे हाईटेंशन तार, बिजली व्यवस्था सुधारने हेतु जाँच समिति के कड़े निर्देश

विजलेन्स टीम द्वारा छापे-मारी की कार्यवाही लाइनलाश वाले क्षेत्रों में अधिक की जाये- सभापति

राजेश तिवारी Picture
Published On

विजलेन्स टीम द्वारा छापे-मारी के दौरान जॉच पारर्दशिता के साथ की जाये सुनिश्चित- सभापति

अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था सम्बन्धी जॉच समिति ने रविवार को सोनभद्र का दौरा किया। कलेक्ट्रेट सभागार में सभापति अंगद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक में जिले की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए। सभापति ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के जिन प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन बिजली के तार गुजर रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल हटाया जाए।

IMG-20260315-WA0059

एडीओ पंचायत ने अपने सुविधा के अनुसार कुछ सफाईकर्मियों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव Read More एडीओ पंचायत ने अपने सुविधा के अनुसार कुछ सफाईकर्मियों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव

बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही, जिन विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अब तक बिजली कनेक्शन नहीं है, वहां तत्काल कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू की जाए। बैठक के दौरान सभापति ने विजिलेंस टीम की कार्यशैली को लेकर स्पष्ट कहा छापेमारी की कार्यवाही मुख्य रूप से उन क्षेत्रों में की जाए जहां लाइन लॉस अधिक है। जाँच की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। किसी भी वैध विद्युत उपभोक्ता को विभाग द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

बुद्ध के आदर्शों पर चलकर ही संभव है राष्ट्र का उत्थान Read More बुद्ध के आदर्शों पर चलकर ही संभव है राष्ट्र का उत्थान

IMG-20260315-WA0062

एनटीपीसी रिहंद महारत्न कम्पनी की राख से घिरा बीजपुर,ग्रामिणों की सांसों पर संकट Read More एनटीपीसी रिहंद महारत्न कम्पनी की राख से घिरा बीजपुर,ग्रामिणों की सांसों पर संकट

बैठक में विधान परिषद सदस्य राय धर्मेन्द्र सिंह, श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार वर्मा, और अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश कुमार सहित विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभापति ने प्रधानमंत्री की विकसित भारत की संकल्पना का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ मिलकर कार्य करना होगा। अंत में जिलाधिकारी ने समिति को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का अनुपालन अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करेंगे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें