बिधनू थाना क्षेत्र में स्थित होटल के कमरे में युवक का शव पड़ा मिला
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
कानपुर ग्रामीण। कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना बिधनू क्षेत्र में स्थित होटल के कमरे में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला, साथियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फारैसिक टीम बुलाकर घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं,, पुलिस जांच में सामने आया है कि देर रात सड़क हादसा के बाद तीनों होटल में रुके थे,,सिर पर चोट लगने से युवक की मौत हो गई,, आपको बताते चलें कि युवक हमीरपुर जिले के भरूआ सुमेरपुर के मोहल्ला लखनपुरवा निवासी दयाराम वर्मा ने बताया कि उनका 24 वर्षीय बेटा संदीप कुमार बिदकीं में होटल मैनेजमेंट का काम करता था
वह शुक्रवार शाम अपनी ससुराल साढ़ थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी राजेंद्र के यहां पर आए थे,इस दौरान वह गांव के रहने वाले सवेश और आशीष के साथ निजी काम से बाइक से कानपुर गए थे, शनिवार सुबह बिधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत कठेरूआ स्थिति क्षत्रीय पैलेस गेस्ट हाउस के ओवाईओ कमरे के अंदर बेटे संदीप कुमार का शव बेंड पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला,बेड पर ख़ून लगा था,होटल संचालक की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और वहां से साक्ष्य जुटाए, युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं, बिधनू थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
kanpur crime news Kanpur Rural News Uttar Pradesh Local News Forensic Investigation UP Police Action UP स्वतंत्र प्रभात कानपुर breaking crime news Suspicious Death Case postmortem report news कानपुर कमिश्नरेट समाचार Hindi crime report Bidhnu hotel death case संदिग्ध मौत कानपुर OYO hotel शव बरामद होटल कमरे में युवक का शव Bidhnu police investigation Hamirpur युवक मौत hotel mystery death ग्रामीण उत्तर प्रदेश समाचार guest house death case


Comments