सुरक्षा व्यवस्था में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जोन के अन्य जनपद भी आगे आएं : एडीजी आलोक सिंह 

वैश्विक परिदृश्य में ऊर्जा संसाधनों की मांग एवं आपूर्ति में उतार-चढ़ाव को देखते हुए एलपीजी की कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

कानपुर।
 
कानपुर जोन के पुलिस उपमहानिरीक्षक आलोक सिंह ने आज कानपुर जोन के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग की। माह फरवरी-2026 की प्रदेश स्तरीय समीक्षा में जनसुनवाई समाधान प्रणाली (IGRS) के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर कानपुर जोन के पर्यवेक्षणाधीन कानपुर परिक्षेत्र एवं झाँसी परिक्षेत्र के जनपद इटावा, ललितपुर व कानपुर देहात द्वारा प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया, जिसकी प्रशंसा पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा की गयी है। इसी प्रकार अन्य जनपद प्रभारियों को भी प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
 
              वैश्विक परिदृश्य में ऊर्जा संसाधनों की मांग एवं आपूर्ति में उतार-चढ़ाव को देखते हुए एलपीजी की कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है। इस संबंध में निर्देशित किया गया है कि जनपद के सभी क्षेत्रों में एलपीजी गैस एजेंसियों, गोदामों तथा संदिग्ध स्थलों पर नियमित रूप से सघन जांच अभियान चलाया जाए तथा बिना लाइसेंस के एलपीजी सिलेंडरों का भंडारण,
 
परिवहन या बिक्री पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही तथा घरेलू गैस सिलेंडरों की अधिक मूल्य पर बिक्री या व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर भी सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। आपूर्ति विभाग, पुलिस विभाग एवं प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त छापेमारी, मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखा जाए तथा प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही की जाए। साथ ही एलपीजी के भंडारण और परिवहन में सभी सुरक्षा मानकों का कडाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे कि आम जनता को निर्धारित मूल्य पर सुरक्षित एवं निर्बाध गैस उपलब्ध हो सके ।
 
पुलिस कर्मियों द्वारा प्रतिमाह किये जाने वाले उल्लेखनीय / सराहनीय ऑपरेशनल कार्यों के लिए उन्हे डीजी प्रशंसा चिन्ह प्रदान किये जाने हेतु प्रतिमाह नामांकन उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार