पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण तत्परता के साथ सुना गया।कार्यक्रम के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी, राजस्व प्रकरणों एवं अन्य पुलिस संबंधी मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण का संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

IMG-20260312-WA0063

भीषण गर्मी में बढ़ा लोड, बिजली के पोल की केबल में लगी आग, मचा हड़कंप Read More भीषण गर्मी में बढ़ा लोड, बिजली के पोल की केबल में लगी आग, मचा हड़कंप

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यपरक जांच की जाए तथा पीड़ितों को की गई कार्यवाही से समय-समय पर अवगत कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई। जिन मामलों में त्वरित हस्तक्षेप आवश्यक है, उनमें तत्काल विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जनसुनवाई कार्यक्रम पुलिस एवं आमजन के मध्य विश्वास, संवाद एवं पारदर्शिता को सुदृढ़ करने का एक प्रभावी माध्यम है। आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

व्यापारिक संगठनों के  प्रतिनिधियों संग जिलाधिकारी ने  किया बैठक, दिये सख्त निर्देश Read More व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों संग जिलाधिकारी ने किया बैठक, दिये सख्त निर्देश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें