नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉक्टर और नर्स हुई सम्मानित
उन्होंने कहा कि महिला को शक्ति का रूप कहा जाता है। उसमें सृजन (जीवन देने), पोषण, सहनशीलता और अदम्य साहस की सर्वोच्च क्षमता होती है।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार पर उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉक्टर सानिया निजाम और स्टाफ नर्स नीतू सिंह को अधीक्षक डॉ एस के पटेल द्वारा प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया I
इस अवसर पर अधीक्षक डॉ एस के पटेल ने कहा कि महिलाओ की राष्ट्र निर्माण की सक्रिय भागीदारी हैं। उनका योगदान सुरक्षा, सेवा और समर्पण की त्रिवेणी है।उन्होंने कहा कि हर साल 8 मार्च को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प और सफलता का उत्सव है।
उन्होंने कहा कि महिला को शक्ति का रूप कहा जाता है। उसमें सृजन (जीवन देने), पोषण, सहनशीलता और अदम्य साहस की सर्वोच्च क्षमता होती है। 'यत्र तु नार्यः पूज्यन्ते तत्र देवताः रमन्ते' अर्थात जहां स्त्रियों की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं।
Nari shakti women empowerment siddharthnagar news International Women’s Day Women Contribution Women’s Day 8 March Uska Bazar Community Health Center Uska Bazar Dr Saniya Nizam Staff Nurse Neetu Singh Dr S K Patel Women Felicitation Ceremony Health Department Award Outstanding Work Award Local News Siddharthnagar

Comments