नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
वोटर लिस्ट में मतदाताओं के नाम की निगरानी रखें सपा कार्यकर्ता : उग्रसेन सिंह
पार्टी के मजबूती के लिए एकजुटता से मिलकर कार्य करने के लिये कार्यकर्ता से आह्वान किया गया
सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी कार्यालय शोहरतगढ़ परिसर में शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायन यादव की अध्यक्षता में बूथ व सेक्टर प्रभारी व कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें जनता की समस्याओं समाजवादी पार्टी की रणनीतियां और विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआई आर) के तहत मतदाताओं के वोटर लिस्ट में नाम को लेकर चर्चा हुआ। पार्टी के मजबूती के लिए एकजुटता से मिलकर कार्य करने के लिये कार्यकर्ता से आह्वान किया गया।
सपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के बूथ सेक्टर प्रभारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बूथ व सेक्टर प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के मतदान बूथ के वोटर लिस्ट की निगरानी जिम्मेदारी से करते रहें। किसी भी पात्र मतदाता का वोटर लिस्ट से नाम कटने न पाए। अगर साजिश के तहत किसी भी पात्र मतदाता के नाम को वोटर लिस्ट से काटने की बात सामने आया तो समाजवादी पार्टी न्याय की लड़ाई के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा।
उन्होंने यह भी कहा की गांव के सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने के लिए मतदाताओं और बूथ लेवल ऑफिसर का सहयोग करें। समाजवादी पार्टी जिला सचिव रामू यादव ने सभी बूथ व सेक्टर प्रभारियों को समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष हरि नारायन यादव, सुरेंद्र, सूरज त्रिपाठी, मदन मोहन सिंह, हरिनारायन यादव, अली अहमद, गुड्डू सिंह, डब्लू सिंह, संदीप सिंह, नजीर अहमद, निसार, मनीराम, जब्बार, देवनारायण, घनश्याम, जनार्दन यादव आदि लोग मौजूद रहे।
siddharthnagar news मतदाता सूची पुनरीक्षण सिद्धार्थनगर समाचार Shohratgarh News शोहरतगढ़ समाचार Samajwadi Party Meeting समाजवादी पार्टी बैठक SP Workers Meeting सपा कार्यकर्ता बैठक Ugarsen Singh SP Leader उग्रसेन सिंह सपा नेता Voter List Verification वोटर लिस्ट जांच Voter List Update Booth Level Meeting SP बूथ सेक्टर प्रभारी बैठक Electoral Roll Revision मतदाता सूची संशोधन Booth Level Officer BLO बूथ लेवल ऑफिसर SP Strategy Meeting

Comments