New Bus Stand: हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया बस स्टैंड, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

Sandeep Kumar  Picture
Published On

New Bus Stand: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पँवार ने कहा है कि महम में नए बस स्टैंड के निर्माण की दिशा में सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए हरियाणा राज्य परिवहन, रोहतक के महाप्रबंधक को निर्देश दिए गए हैं कि वे जिला प्रशासन के साथ विचार-विमर्श कर उपयुक्त भूमि के बारे में सुझाव दें। जैसे ही जिला प्रशासन की ओर से जमीन उपलब्ध कराई जाएगी, नए बस स्टैंड के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिल सकेंगी।

विकास एवं पंचायत मंत्री गुरुवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान महम से विधायक बलराम डांगी द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने बताया कि महम बस अड्डे की पुरानी इमारत काफी जर्जर हो चुकी थी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसका निरीक्षण कराया गया था।

मंत्री के अनुसार बस अड्डे की इमारत का निरीक्षण Haryana Police Housing Corporation की ओर से किया गया था, जिसमें इसे असुरक्षित घोषित किया गया। इसके बाद सरकार ने 11 अक्टूबर 2023 को बस स्टैंड की इमारत को ध्वस्त करने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की। अनुमति मिलने के बाद नियमानुसार पुरानी इमारत को गिरा दिया गया, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

उन्होंने बताया कि इसके बाद महम में नए बस स्टैंड के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इसी बीच 28 अप्रैल 2025 को सीएम जन संवाद पोर्टल पर स्थानीय लोगों की ओर से मांग रखी गई कि नया बस स्टैंड शहर के बाहर बाईपास पर बनाया जाए। लोगों का तर्क था कि बस स्टैंड को शहर से बाहर स्थापित करने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और शहर के अंदर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा व प्रदेश संरक्षक प्रदीप शर्मा के सानिध्य में हर्षोल्लास, आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन की घोषणा Read More राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा व प्रदेश संरक्षक प्रदीप शर्मा के सानिध्य में हर्षोल्लास, आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन की घोषणा

कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सरकार जनभावनाओं का सम्मान करती है, इसलिए अब नए बस स्टैंड के लिए उपयुक्त स्थान के चयन को लेकर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है।

Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, पटवारी 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार Read More Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, पटवारी 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जैसे ही प्रशासन की ओर से जमीन उपलब्ध कराई जाएगी, वैसे ही नए बस स्टैंड के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। मंत्री ने कहा कि नया बस स्टैंड आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और इसके बनने से महम व आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। साथ ही इससे क्षेत्र में आवागमन भी अधिक सुगम हो जाएगा।

Haryana: हरियाणा में बनेंगे 849 नए सेक्टर, किसान होंगे मालामाल Read More Haryana: हरियाणा में बनेंगे 849 नए सेक्टर, किसान होंगे मालामाल

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार