नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर थाना प्रभारी वेद सिंह ने की बैठक दोनों समुदायों से की वार्ता
मेले को बढ़िया ढंग से संपन्न कारण सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए
बरेली/क्यों लड़िया- के प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह ने थाना प्रांगण में चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर एक बैठक आयोजित की जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को बुलाया गया इस अवसर पर शासन के निर्देशन अनुसार क्षेत्र में लगे रामनवमी मेले के प्रबंधकों से भी वार्ता की गई।
जिसमें मुड़िया मलूकपुर एवं ज्योति जागीर दो जगह पर रामनवमी मेले का आयोजन किया जाता है प्रभारी निरीक्षक ने दोनों जगह के मेला प्रबंधकों से किसी भी तरह की सुविधा होने की जानकारी प्राप्त की साथ ही उन्होंने कहा मेले में नौटंकी मत बजवा देना रामनवमी के मेले को बढ़िया ढंग से संपन्न कारण सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।
जिससे समाज में अच्छा संदेश जाए साथ ही दूसरे समुदाय के लोगों से भी रमजान एवं ईद को लेकर वार्ता की गई कहीं पर भी किसी प्रकार का कोई विवाद उत्पन्न ना हो इसके लिए प्रभारी निरीक्षक ने इस बैठक का आयोजन कर दोनों समुदायों के लोगों के साथ वार्ता की क्योंकि 19 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं इसको लेकर शासन गंभीर है इधर 19/20मार्च में ही ईद होने की भी आशा व्यक्त की जा रही है इसलिए पुलिस ने थाना प्रांगण में बैठक आयोजित कर दोनों समुदायों के लोगों से संपर्क किया।
और शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की गई यहां पर उपस्थित प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह मुकेश कुमार राजेंद्र कुमार अर्जित कुमार देशराज तोमर आदि पुलिस बल उपस्थित था यहां पर ग्राम प्रधान मोहम्मद रफीक रविंद्र कुमार गंगवार अनीस खां सुमित वर्मा समेत अनेकों लोग उपस्थित थे।

Comments