बीएससी के छात्र की ट्रेन से कटकर मौत

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

सुरियावां। भदोही–जंघई रेल खंड पर सुरियावां रेलवे स्टेशन के पश्चिम कैड़ा ग्राम सभा के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।जानकारी के अनुसार सुरियावां थाना क्षेत्र के बहुता चकडाही गांव निवासी विजय बहादुर यादव का पुत्र सूरज यादव (19) बीएससी का छात्र था। शनिवार सुबह वह घर से निकलकर रेल पटरी के पास पहुंच गया।
 
इसी दौरान जंघई से सुरियावां की ओर आ रही डॉ. बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन के सामने अचानक आ गया, जिससे ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
बताया जाता है कि मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था और अभी अविवाहित था। उसके पिता विजय बहादुर यादव खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। फिलहाल युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें