नाबालिग के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़,विरोध पर पीटा 

शिक़ायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/क्योलड़िया- थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग किशोरी को घर पर अकेला देखकर एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी। उसके कपड़े फाड़ दिए और जब नाबालिग ने विरोध किया तो आरोपित ने  पिटाई कर उसे डराना धमकाना शुरु कर दिया। शिक़ायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया 4 मार्च को शाम करीब नौ बजे उसकी पुत्री घर में अकेली थी।
 
उसी दौरान गांव का ही सुरेन्द्र उनके घर में घुस आया और बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने कपड़े फाड़ डाले और आरोपित ने विरोध करने पर पिटाई कर दी। जब वह चीखी तो आरोपित वहां से भाग निकला। घटना की जानकारी नाबालिग ने स्वजन को दी तो उन्होंने   डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने शिकायती पत्र पर आरोपित सुधीर कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार