सात दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ केलिए  भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर,  जिले के इटवा ब्लाक ग्राम पंचायत इमिलिया में समय माता के स्थान पर विराट सात दिवसीय श्री शत चंडी महायज्ञ एवं संगीत मय श्री राम कथा पाठ का आयोजन शुरू हुआ। जिसमें आज शुक्रवार को दोपहर में कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला, बच्चे जल भरने के लिए समय माता कथा स्थल  से चल कर बूढ़ी राप्ती परसोंहन घाट पर पहुंची।
 
यहां पर यज्ञाचार्य शेष नारायण जी महराज , व राष्ट्रीय कथा व्यास पंडित ओंकार नाथ द्विवेदी के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में पवित्र जल भराया गया उसके बाद कलश यात्रा कथा स्थल पर आकर समाप्त हुआ।यज्ञ अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने सहपरिवार के साथ व गाँव की महिलाओं ने मंडप में विधि विधान से पूजन किया। इस अवसर पर यज्ञअध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, जगदीश ,विशाल यादव , मनबहाल,देवेश, समीर, अभिषेक ,धीरेंद्र ,सुरेश शर्मा ,राकेश यादव शिव प्रसाद सिंह, दुर्गेश प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार