UPSC Result: हरियाणा के छोरे ने रचा इतिहास, UPSC में हासिल की तीसरी रैंक

Sandeep Kumar  Picture
Published On

UPSC Result: यूपीएससी परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार हरियाणा के पंचकूला के रहने वाले एकांश ढुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल की है। एकांश ढुल पंचकूला के सेक्टर 12A में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी मां निर्मला एक स्कूल में प्रिंसिपल हैं, जबकि पिता Krishan Dhull भाजपा से जुड़े नेता हैं। एकांश की इस बड़ी सफलता से पूरे हरियाणा में खुशी का माहौल है।

एकांश ढुल ने इससे पहले भी दो बार सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। साल 2024 में उन्हें 342वीं रैंक मिली थी, जबकि 2025 में उनकी रैंक 295 रही। हालांकि वे इससे संतुष्ट नहीं हुए और बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ तैयारी जारी रखी। तीसरे प्रयास में उन्होंने जबरदस्त सफलता हासिल करते हुए देशभर में तीसरी रैंक प्राप्त कर ली। फिलहाल वह शिमला में ट्रेनिंग के लिए गए हुए हैं।

रिजल्ट आने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एकांश के पिता कृष्ण ढुल को फोन कर बेटे की इस उपलब्धि पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एकांश ढुल ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है और यह हरियाणा के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

एकांश ढुल की शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ से हुई। उन्होंने 10वीं कक्षा भवन विद्यालय चंडीगढ़ (सेक्टर-27) से पास की। इसके बाद 12वीं की पढ़ाई संत कबीर पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ (सेक्टर-26) से पूरी की। स्कूलिंग के बाद वह दिल्ली चले गए और वहां Shri Ram College of Commerce से बीए ऑनर्स की डिग्री हासिल की।

श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा–विद्यानगर–अनिपुर सड़क की दयनीय स्थिति से आमजन त्रस्त Read More श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा–विद्यानगर–अनिपुर सड़क की दयनीय स्थिति से आमजन त्रस्त

ग्रेजुएशन के बाद एकांश ने दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी की और कोचिंग भी वहीं से ली। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि आत्म-अध्ययन, अनुशासन और लगातार मेहनत ही सफलता की असली कुंजी हैं। उनका कहना था कि पहली बार परीक्षा पास करने के बाद उन्हें लगा कि वे और बेहतर कर सकते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने खुद से वादा किया और अगली कोशिशों में लगातार सुधार करते हुए आखिरकार टॉप-3 में जगह बना ली।

Haryana Budget: हरियाणा में भक्तों के लिए खुशखबरी, धार्मिक स्थलों के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें Read More Haryana Budget: हरियाणा में भक्तों के लिए खुशखबरी, धार्मिक स्थलों के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार