सोनभद्र सृजन दिवस व होली मिलन समारोह संपन्न, होली के गानों का लोगों ने लिया भरपूर आनंद

फाग व चैती गाकर लोगों को बाग बाग कर झूमने पर किया विवस, कौशल्या कुमारी चौहान की श्रृंगार की रचना ने किया लोगों को भाव विभोर

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजीत सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

 सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

शहीद स्थल करारी टस्ट द्वारा बुधवार को शाम एक संगोष्ठी व कवि गोष्ठी का आयोजन करारी में किया गया। शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण वाणी वंदना से आयोजन का शुभारंभ किया गया। प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने जनपद सृजन दिवस पर सभी को बधाई देते हुए अपनी रचना, सर्वे भवन्तु सुखिनः मंगल हमारी कामना हो, द्वेष ईर्ष्या का दमन प्रमुदित हमारी भावना हो सुनाया तथा होली की रचना,रंग बरसै गुलाल रंग बरसै गुलाल कचौरी निअन फूलल भौजी के गाल सुनाकर वातावरण सृजित किया।

संचालक अशोक तिवारी ने जनपद सृजन से जनहित की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए अपनी रचना ,तन मन मगन रहे होली में सुनाकर वाहवाही लूटी। कौशल्या कुमारी चौहान कवयित्री, ने होली के रंग में नहाने चली हूँ, रूठे दिलों को मनाने चली हूँ।श्रृंगार की रचना पढ़ कर लोगों को भावविभोर कर दिया।गीतकार दिलीपसिंह दीपक ने अंक में लेकर रंग लगाओ फाग कबीरा होरी गाओ की प्रस्तुति से महफ़िल में चार चांद लगाये।

झूंसी में शादी समारोह में हार चोरी की कोशिश नाकाम, दो महिलाएं हिरासत में Read More झूंसी में शादी समारोह में हार चोरी की कोशिश नाकाम, दो महिलाएं हिरासत में

दयानंद दयालू ने लोक भाषा में होली गीत, बरसै रंग गुलाल सजन बिन भावै न फागुन सुनाया। धर्मेश चौहान ने टीवी और वीबी हास्य रचना से लोगों को गुदगुदाया।प्रभात सिंह चंदेल ने रसिया धुन पर वीरों की होली से संदर्भित रचना, सीमा पर सैनिक खेलते होली लोहू से लिखते जयहिंद बोली सुनाकर आयोजन को राष्ट्रीयता से जोड़े सराहे गये। सुनील चौचक ने, रंग अबीर गुलाल चलत हो मुसुकत हौ भौजाई चला होली मनाईं सुनाकर वाहवाही बटोरी।सोन संगीत फाउंडेशन के सुशील मिश्रा ने साज संगीत के माध्यम से फाग व चैती गाकर लोगों को बाग बाग कर झूमने पर विवस किया।

सूखी नहरे सूखे तालाब पानी की तलाश में भटक रहे बेजुबान जानवर Read More सूखी नहरे सूखे तालाब पानी की तलाश में भटक रहे बेजुबान जानवर

सुधाकर पांडेय स्वदेश प्रेम ने दीपचंदी होरी गाकर लोगों को समसामयिक प्रस्तुती से सराबोर किया।आयोजन की अध्यक्षता करते हुए संरक्षक रामयश त्रिपाठी के वक्तव्य के बाद आयोजन को विराम दिया गया। इस अवसर पर ठाकुर कुशवाहा फारुख अली जयशंकर त्रिपाठी एडवोकेट ऋषभ त्रिपाठी मृत्युंजय त्रिपाठी पुरुषोत्तम कुशवाहा शिव मोचन गनेश आद्या अंशिका शिखा साहित्य ममता समता बृज किशोर देव पांडेय विजय शंकर तिवारी आदि देर शाम तक जमे रहे। आभार आयोजक प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट संस्था प्रमुख ने व्यक्त किया।

सीडीओ का बहादुरपुर एवं सिंहपुर में अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों का निरीक्षण Read More सीडीओ का बहादुरपुर एवं सिंहपुर में अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों का निरीक्षण

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें