नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana Weather: हरियाणा में मार्च की शुरुआत के साथ बढ़ी गर्मी, 33°C के पार पहुंचा पारा
Haryana Weather: मार्च की शुरुआत होते ही हरियाणा में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार Narnaul में 33.2°C तापमान दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा।
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा में तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री तक अधिक चल रहा है। अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। दोपहर के समय तेज सतही हवाएं 20–30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।
रात का तापमान भी बढ़ा
न्यूनतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। औसतन 0.3 डिग्री की वृद्धि के साथ यह सामान्य से करीब 3.3 डिग्री अधिक चल रहा है।
रात के तापमान में फिलहाल ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि दिन का पारा तेजी से चढ़ने के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ रहा है। इससे सुबह-शाम हल्की ठंडक और दोपहर में तेज गर्मी का असर साफ महसूस हो रहा है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments