Haryana Budget: हरियाणा में बनाए जाएंगे 21 नए खेल स्टेडियम, सीएम सैनी ने की घोषणा

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Budget: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री 2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में 10.28 प्रतिशत अधिक है। सीएम सैनी ने अपने बजट भाषण की शुरुआत गुरु नानक देव के सिद्धांत ‘किरत कर, नाम जप, वंड छक’ से की।

युवाओं के लिए AI ट्रेनिंग और रोजगार

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश के एक लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक से लैस कर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है।

किसानों के लिए ‘एग्री डिस्कॉम’

Haryana: हरियाणा में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 हिरासत में Read More Haryana: हरियाणा में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 हिरासत में

कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए ‘एग्री डिस्कॉम’ नाम से नया बिजली निगम स्थापित किया जाएगा। इसके माध्यम से किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे, जिससे सिंचाई व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

ग्रेटर नोएडा Greater Noida में गौर यमुना सिटी Gaur Yamuna City पर गंभीर आरोप ₹100 करोड़ की वसूली का दावा Read More ग्रेटर नोएडा Greater Noida में गौर यमुना सिटी Gaur Yamuna City पर गंभीर आरोप ₹100 करोड़ की वसूली का दावा

महिलाओं के लिए ‘हर नारी, स्वस्थ नारी’ योजना

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी बारिश, जानें आपके शहर का हाल  Read More Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी बारिश, जानें आपके शहर का हाल

महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ‘हर नारी, स्वस्थ नारी’ योजना की घोषणा की गई। इस योजना के तहत प्रत्येक जिले में ‘स्वस्थ नारी क्लीनिक’ स्थापित किए जाएंगे, जहां महिलाओं को विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

हांसी बनेगा मॉडर्न जिला

नए जिले हांसी को आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘मॉडर्न जिला’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को उन्नत किया जाएगा।

खेल ढांचे को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने खेल क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। हर जिले में एक सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनाया जाएगा।

प्रत्येक जिले में एक ‘खेलो इंडिया सेंटर’ खोला जाएगा, जिसे किसी पूर्व चैंपियन खिलाड़ी द्वारा संचालित किया जाएगा। कैथल, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, फरीदाबाद, यमुनानगर, सोनीपत, फतेहाबाद और पलवल में 21 नए खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें