मां ज्वाला देवी धाम सिद्धपीठ के पर्यटन विकास हेतु 96.96 लाख ₹ की स्वीकृति मिली

प्रतापगढ़ के मां ज्वाला देवी धाम सिद्धपीठ के पर्यटन विकास के लिए 96.96 लाख रुपये की स्वीकृति। यात्री हाल, पेयजल, शौचालय और इंटरलॉकिंग सहित कई सुविधाएं विकसित होंगी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां ज्वाला देवी धाम सिद्धपीठ के पर्यटन विकास को लेकर बड़ी सौगात मिली है। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बताया कि नगर पंचायत मानिकपुर स्थित इस सिद्धपीठ के समग्र विकास हेतु शासन द्वारा 96.96 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह स्वीकृति धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दी गई है। मां ज्वाला देवी धाम में वर्ष भर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं, विशेषकर नवरात्रि और अन्य पर्वों के दौरान यहां भारी भीड़ उमड़ती है।
 
ऐसे में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। स्वीकृत धनराशि से धाम परिसर में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिये यात्री हाल का निर्माण, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वाटर टैंक एवं वाटर कूलर की स्थापना, परिसर की स्वच्छता बनाये रखने के लिये डस्टबिन की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिये शौचालय निर्माण, आवागमन को सुगम बनाने हेतु इण्टरलाकिंग, जल आपूर्ति, साइनेज आदि के कार्य कराये जायेगें।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर और व्यवस्थित सुविधाएं मिलेंगी। इससे न केवल धार्मिक आस्था को सम्मान मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया है कि कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें