नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
बेरासपुर में चकबंदी के विरोध में मुख़र हुए किसान
गांव में चकबंदी प्रक्रिया को बंद कराने की मांग की, गांव में बैठक कर भरी हुंकार
भदोही। ज्ञानपुर तहसील के बेरासपुर में चकबंदी प्रक्रिया के विरोध में शनिवार को ग्रामसभा में किसानों ने एक मंदिर परिसर पर बैठक करके जिला प्रशासन से बेरासपुर ग्रामसभा में हो रही चकबंदी प्रक्रिया को बंद करने की मांग की। बैठक में किसानों ने कहा कि बेरासपुर तरी की चकबंदी नहीं हो रही है केवल उपरवार की चकबंदी प्रक्रिया हो रही है। जिससे ग्रामीण और किसान संतुष्ट नहीं है और ग्राम सभा में किसान चकबंदी को बंद कराना चाहते है, ग्राम सभा में चकबंदी की कोई जरूरत नहीं है।
किसानों ने कहा कि कि चकबंदी से किसानों को कोई लाभ नहीं होगा और आपसी विवाद और मनमुटाव भी होगा इसलिए ग्रामसभा में चकबंदी प्रक्रिया को तुरंत बंद किया जाना चाहिए। गांव के किसान पूर्व में जो जोत है उससे संतुष्ट है किसान और चकबंदी नहीं कराना चाहते है। किसानों ने कहा कि यदि गांव में चकबंदी प्रक्रिया को बंद नहीं किया गया तो ग्राम सभा के किसान इसका खुले रूप से विरोध करेंगे। बैठक में सभी किसानों ने जिला प्रशासन से बेरासपुर में हो रही चकबंदी प्रक्रिया को बंद कराने की मांग की।
बैठक में ग्रामसभा के ग्राम प्रधान मिथिलेश कुमार ने कहा कि चकबंदी शासन के मंशा के अनुरूप होती है यदि ग्रामसभा के लोगो का चकबंदी को लेकर विरोध है तो जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी जाएगी और जो भी निर्देश होगा उसके हिसाब से कार्य होगा। बैठक में फूल चन्द तिवारी, तूफानी तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी, लक्ष्मकांत तिवारी, दिनेश कुमार पाण्डेय, रमेश पाण्डेय, गया प्रसाद मिश्रा, लवकुश तिवारी, प्रदीप मिश्रा, अनिल मिश्रा, रमाकांत तिवारी, तिलेश्वर नाथ पाण्डेय श्यामा चरण पाण्डेय, देव कुमार पाण्डेय, सतेन्द्र तिवारी, आनन्द तिवारी, कडेदीन पाल, विनोद तिवारी और राकेश तिवारी समेत भारी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।
स्वतंत्र प्रभात उत्तर प्रदेश कृषि समाचार Bhadohi Rural News बेरासपुर ग्रामसभा Land Consolidation Protest ज्ञानपुर तहसील मामला Farmers Meeting Update चकबंदी प्रक्रिया विरोध Agricultural Land Dispute मंदिर परिसर सभा Village Panchayat Resolution मिथिलेश कुमार प्रधान Revenue Administration Issue किसानों की हुंकार District Authority Demand उपरवार क्षेत्र विवाद Rural Governance Matter खेती जोत व्यवस्था Public Opposition Movement Local Farmers Unity

Comments