धेमाजी में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ हीमंता बिस्वा शर्मा ने नवनिर्मित जिला आयुक्त कार्यालय का किया उद्घाटन
मिशन वसुंधरा 3.0 के तहत भूमि पट्टा वितरण
असम धेमाजी। असम के मुख्यमंत्री हिमांता विश्व शर्मा ने आज धेमाजी जिले में दो कार्यकमों में भाग लिया मुख्यमंत्री ने धेमाजी जिले सदर में 35 करोड़ के लगत से निर्मित जिला आयुक्त कार्यालय का शुभ उद्घाटन कर जिले में राजश विभाग द्वारा जिले मे भूमि पट्टा वितरण अनुष्ठान में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा असम भूमि के समस्या बड़ी जटिल समस्या थे पहाड़ के भूमि को जलाशय के भूमि पर दर्ज किया हुआ था।
जब हमारा सरकार आया 2021 में हम पहे मिशन वसुन्धरा 1 के जरिए 30 हजार परिवारों को भूमि का पट्टा प्रधान किया। मिशन वसुंधरा 2.0 में 10 लाख परिवारों ने आवेदन किया। आज असम के लिए एक 1लाख 5 हजार लोगों को आज भूमि पट्टा दिया जाएगा जिसमें धेमाजी जिले की 4050 परिवारों को भूमि का पट्टा दिया जाएगा। आज एक ऐतिहासिक दिन हे आज इस कार्यक्रम को असम के 98 चुनावी सत्रों के लोगों ने देख रही है।
आज वसुन्धरा 3.0 के जरिए असम में 160372 आवेदन मिला था जिसमें आज 2213 क्लब,म्यूजिक स्कूल 13637 मंदिर, नामघर, स्कूल के भूमि के पट्टा दिया गया। नॉन कैजेस्टेड 903 गांव में 769 गांव को सर्वे कर पट्टा देने का व्यवस्था करने की भी बात की है।
मुख्यमंत्री ने असम में बांग्लादेशी मुसलमान लोगों को छोड़कर सभी को पट्टा देने की बात की उन्होंने इए भी कहा कि हमने 1.5 लाख बीघा जमीन असम बेदखल से मुक्त किया और आनेवाले दिनों में 5 लाख बीघा जमीन बेदखल मुख करने का इरादा हैं।आज के अनुष्ठान में राज्य सरकार के रेवेन्यू मंत्री केशव महंत, मंत्री डॉ रणुज पेगू, सांसद प्रधान बरुआ, विधायक भुवन पेगू, चक्रधर गोगोई, बोलिन चेतिया, प्रशांत फूकन , मानव डेका सहित सभा में 20 हजारों से अधिक लोगों ने भाग लिया।

Comments