Haryana: हरियाणा में अध्यापकों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये ऐलान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा में लंबे इंतजार के बाद 2080 प्राथमिक शिक्षकों को आखिरकार पसंद का जिला मिलने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने वीरवार को प्राथमिक शिक्षकों के अंतर-जिला तबादलों के आदेश जारी कर दिए हैं। जल्द ही ऑनलाइन स्थानांतरण ड्राइव के माध्यम से संबंधित शिक्षकों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे।

तब तक स्थानांतरित किए गए सभी शिक्षकों को अपने मौजूदा स्कूलों में ही कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

कोर्ट केस के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा आवंटन

मौलिक शिक्षा महानिदेशक जितेंद्र कुमार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार नए जिले का आवंटन ‘विजय चौधरी व अन्य बनाम हरियाणा राज्य’ (सीडब्ल्यूपी संख्या 5342/2026) और अन्य लंबित मामलों के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।

सजा माफी और समय पूर्व रिहाई की नीति पर कोर्ट ने सरकार से मांगी जानकारी Read More सजा माफी और समय पूर्व रिहाई की नीति पर कोर्ट ने सरकार से मांगी जानकारी

अर्थात, यदि अदालत के फैसले में कोई बदलाव होता है तो उसके अनुसार तबादलों में संशोधन संभव होगा।

सुपौल में LPG, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य; जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क Read More सुपौल में LPG, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य; जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क

वरिष्ठता छोड़ने की स्व-घोषणा अनिवार्य

02 मई से 31 मई तक होगा मकान सूचीकरण, मोबाइल ऐप से होगी गणना Read More 02 मई से 31 मई तक होगा मकान सूचीकरण, मोबाइल ऐप से होगी गणना

अंतर-जिला तबादलों के लिए शिक्षकों को अपनी वरिष्ठता खोने के संबंध में स्व-घोषणा देना अनिवार्य किया गया है। यह प्रक्रिया स्थानांतरण नीति-2025 के तहत लागू की गई है।

सामान्य स्थानांतरण अभियान के तहत होगा स्कूल आवंटन

शिक्षक स्थानांतरण नीति-2025 के अंतर्गत सामान्य स्थानांतरण अभियान के जरिए सभी पीआरटी, जेबीटी और मुख्य शिक्षकों (एचटी) को स्कूल आवंटित किए जाएंगे।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें