नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
कलमबंद हड़ताल करके रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन
संगठन ने खण्ड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी कृषि को सौंपा
सिद्धार्थनगर / ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन की प्रांतीय संगठन के नेतृत्व के बैनर तले जनपद के बर्डपुर ब्लाक के रोजगार सेवकों ने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन ने खण्ड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी कृषि को सौंपा।
विकास खण्ड बर्डपुर के ग्राम रोजगार सेवक 16 अप्रैल 2026 से 25-04-2026 तक सांकेतिक कलमबन्द हड़ताल 26 - 4-2026 से 27-04-2026 तक पोस्टकार्ड और प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन 28, 29, 30 अप्रैल को सत्ता व विपक्ष के विधायकों व सांसदों को ज्ञापन व 01 मई 2026 को मजदूर दिवस के दिन जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जायेगा।
इस दौरान सुरेंद्र नाथ पाण्डेय,विनोद कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार चौधरी, सुनील कुमार श्रीवास्तव, जय प्रकाश, राजेश कुमार, रेखा चौधरी, रीना मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, कर्मधनी,महेन्द्र प्रसाद, संजय कुमार, रामजीत, नसीम आदि उपस्थित रहे,
up protest news रोजगार सेवक हड़ताल Siddharthnagar protest news gram rojgar sevak strike MNREGA workers protest pen down strike India rural workers protest UP Panchayat Mitra association रोजगार सेवक आंदोलन government employees strike block Birdpur news demand memorandum news CM complaint UP postcard campaign protest मजदूर दिवस धरना district protest news rural employment issue


Comments