नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सिद्धार्थनगर में भनवापुर सीडीपीओ कार्यालय में कार्यरत लिपिक घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार
इस अचानक कार्रवाई से विभागीय कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया
सिद्धार्थनगर / जिले के भनवापुर स्थित सीडीपीओ कार्यालय में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एंटी करप्शन टीम बस्ती ने कार्यालय में तैनात लिपिक मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई दिन में लगभग 2:00 बजे ब्लॉक मुख्यालय स्थित कार्यालय से की गई।सूत्रों के अनुसार, यह मामला आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती में कथित रूप से रूपये के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। एंटी करप्शन टीम की इस अचानक कार्रवाई से विभागीय कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इस संबंध में जब सीडीपीओ संजय गुप्ता से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि वे मौके पर उपस्थित नहीं थे। उन्होंने कहा, “कार्यालय के कर्मचारियों ने फोन पर सूचना दी है कि मनीष कुमार को कुछ लोग अपने साथ ले गए हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्हें कौन लेकर गया है।” फिलहाल मामले की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वही इस संबंध में बांसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने बताया कि भनवापुर के लिपिक को टीम लाई है कार्रवाई की जा रही है।
up breaking news Police Action UP UP corruption news Siddharthnagar corruption case Bhanvapur CDPO office clerk arrest bribery anti corruption raid UP लिपिक गिरफ्तार सिद्धार्थनगर Anganwadi recruitment scam bribery case India Manish Kumar clerk arrest government office raid CDPO office news Basti anti corruption team रिश्वतखोरी मामला corruption in recruitment Anganwadi helper scam public servant bribery


Comments