Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, वन विभाग के 2 कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वाइल्ड लाइफ विभाग के इंस्पेक्टर राकेश कुमार और उनके ड्राइवर भरत को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

50 हजार की मांग, 40 हजार में तय हुआ सौदा

ACB से मिली जानकारी के अनुसार डॉग और पिग फार्म चलाने वाले संदीप नामक व्यक्ति से पशुओं के चारे के लिए रखे गए मांस को लेकर इंस्पेक्टर ने कथित रूप से दबाव बनाना शुरू किया। आरोप है कि कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर उससे 50 हजार रुपये की मांग की गई और धमकी दी गई कि रकम न देने पर 20 साल की जेल हो सकती है।

बाद में दोनों के बीच 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। इंस्पेक्टर पहले ही 10 हजार रुपये ले चुका था और बाकी 30 हजार रुपये के लिए संदीप को कार्यालय बुलाया गया था।

नगर परिषद बकहो की गड़बड़ी हुई उजागर आवास योजना में भारी गड़बड़ी  Read More नगर परिषद बकहो की गड़बड़ी हुई उजागर आवास योजना में भारी गड़बड़ी 

रंगे हाथों दबोचा गया

1.40 करोड़ की स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार Read More 1.40 करोड़ की स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

जैसे ही इंस्पेक्टर और उसके ड्राइवर ने 30 हजार रुपये की राशि ली, Haryana Anti Corruption Bureau की टीम ने मौके पर छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

दुबारा गिरा धेमाजी नीलक में निर्माणाधीन पुल का गर्डर  Read More दुबारा गिरा धेमाजी नीलक में निर्माणाधीन पुल का गर्डर

ACB अधिकारियों के अनुसार पूरी कार्रवाई ट्रैप के तहत की गई। फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें