गोरखपुर में ईंट से वार कर हत्या, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद बढ़ी धारा

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

सिटी रिपोर्टर- रामजी बर्मा (सदर तहसील)

गोरखपुर,  शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हमले के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुरानी रंजिश में युवक के सिर पर ईंट से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल युवक की आज इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद मामले ने हत्या का रूप ले लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ कौस्तुभ द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को अभियुक्त सत्यम कुमार गौड़ ने वादी के भाई पर जान से मारने की नियत से ईंट से सिर पर वार किया था। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान 26 फरवरी को उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था। मामले में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 35/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक के संयुक्त तत्वावधान में एसबीआई कोर्ट एरिया बैंक के हाल में मेगा क्रेडिट कैम्प (ऋण वितरण शिविर) का आयोजन किया Read More जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक के संयुक्त तत्वावधान में एसबीआई कोर्ट एरिया बैंक के हाल में मेगा क्रेडिट कैम्प (ऋण वितरण शिविर) का आयोजन किया

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान

वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र क़े मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त Read More वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र क़े मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त

सत्यम कुमार गौड़ पुत्र भगवान दास गौड़, निवासी मेहियावा पोस्ट नवापार थाना बरहज जनपद देवरिया, हाल पता झरना टोला कुड़ाघाट थाना एम्स गोरखपुर के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी

बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल गोला मे धुम्रपान से मनाया गया 29 वां वार्षिकोत्सव Read More बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल गोला मे धुम्रपान से मनाया गया 29 वां वार्षिकोत्सव

प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक लालजी गौड़, उपनिरीक्षक सतीश कुमार, महिला उपनिरीक्षक निधि कुमारी, कांस्टेबल अनिकेत कुमार सिंह एवं कांस्टेबल मन्नू गौड़ शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी 

Post Comments

Comments