नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
Haryana: हरियाणा में रिश्ते हुए शर्मसार, भाई ने अपनी बहन के साथ किया दुष्कर्म
Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक कॉलोनी में रहने वाले 17 वर्षीय नाबालिग लड़के पर अपनी सगी मौसी की 10 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को संरक्षण में ले लिया है।
घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। वारदात के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
परिजनों को बताई आपबीती
बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात के बाद अपने घर चला गया था। शाम को जब बच्ची के माता-पिता काम से लौटे तो उन्होंने बच्ची की हालत खराब पाई। पूछताछ करने पर बच्ची ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी।
इसके बाद परिवार उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
Read More राज्यपाल ने राजकीय बालगृह परिसर-खुल्दाबाद पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं, की जानकारी प्राप्त कीपुलिस ने दर्ज किया केस
आईएमटी चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह के अनुसार, पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और बच्ची व परिजनों के बयान दर्ज किए। आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments