टूण्डला विधानसभा में नए मंडल अध्यक्षों का भव्य स्वागत

टूण्डला नगर अध्यक्ष के रूप में आजाद जैन को मिली नगर की जिम्मेदारी

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

विवेक शर्मा टूण्डला ब्यूरोचीफ

टूण्डला-

भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा टूण्डला में नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिटी प्लाजा व शारदा बैंकट हॉल पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।

टूण्डला नगर अध्यक्ष के रूप में आजाद जैन, पचोखरा मंडल अध्यक्ष के रूप में अजीत जुरेल,नगला बीच मण्डल अध्यक्ष अजीत कुशवाहा तथा माँ वैष्णों देवी मंडल अध्यक्ष के रूप में नीरश रावत को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नए मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य तेज गति से किया जाएगा।

विजयगढ़ किला जंगल में भटके 10 श्रद्धालु  सर्च ऑपरेशन के बाद सकुशल बरामद Read More विजयगढ़ किला जंगल में भटके 10 श्रद्धालु सर्च ऑपरेशन के बाद सकुशल बरामद

टूण्डला विधानसभा में नए मंडल अध्यक्षों का भव्य स्वागत

सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख की ठगी Read More सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख की ठगी

स्वागत कार्यक्रम में टूण्डला विधायक प्रेमपाल धनगर सहित वृंदावन लाल गुप्ता, दीपक चौधरी, दीपक राजोरिया, रोहित कटियार, नीलम दिवाकर, जितेंद्र शर्मा, सुनील पाठक, विवेक कौशिक, नीरज जैन, राजेश अग्रवाल, आशुतोष गर्ग, अनमोल कपूर, हरीश चन्द्राणी, संजय परमार, अग्रज जैन, ध्रुव, प्रशांत शर्मा, नरेन्द्र शर्मा सहित समस्त भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र का शानदार रिजल्ट: यश शुक्ला बने टॉपर, 100% परिणाम Read More सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र का शानदार रिजल्ट: यश शुक्ला बने टॉपर, 100% परिणाम

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार