थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती में आगामी त्यौहार होली व रमजान के दृष्टीगत आहूत की गई शान्ति समिति की बैठक
बस्ती। बस्ती जिलेपुलिस अधीक्षक जनपद बस्ती डा0 यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर जनपद बस्ती सत्येन्द्र भूषण तिवारी के अध्यक्षता में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज जनपद बस्ती शशांक कुमार सिंह द्वारा आगामी होलिका दहन, होली और ईद के त्यौहार के परिपेक्ष में थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आहूत की गई। इस गोष्ठी में थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने सहभागिता किया और अपने-अपने विचार रखे।
थानाध्यक्ष वाल्टरगंज द्वारा क्षेत्र में इन त्योहारों के मद्देनजर समस्याओं की जानकारी ली गई तथा अन्य सुझाव भी आमंत्रित किए गए। इस संबंध में कोई उल्लेखनीय बात प्रकाश में नहीं आई। क्षेत्राधिकारी सदर जनपद बस्ती द्वारा नागरिकों से अपने आसपास महिलाओं, बच्चों या बड़े बुजुर्गों के प्रति हो रहे किसी भी प्रकार के अपराध की जानकारी संज्ञान में आने पर देने का सुझाव दिया गया और बताया गया कि सूचनाकर्ता के नाम और उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी, लेकिन सूचना की अनिवार्यता इसलिए है, ताकि इन लोगों के विरुद्ध हो रहे किसी भी तरह के अपराधों को रोका जा सके। व सभी लोगों से शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाये जाने की अपील की गई।

Comments