नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
विकास कार्यो में अनियमितता को लेकर लटकी तलवार, खलबली का माहौल
प्रतापगढ़। हाईकोर्ट के फरमान पर जिला प्रशासन द्वारा पूर्व प्रधान के द्वारा कराए गए विकास कार्यो में अनियमितता को लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की आख्या तलब हुई है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सांगीपुर के खण्ड विकास अधिकारी को पत्र लिखकर तत्कालीन तकनीकी सहायक एवं सचिव तथा ग्राम प्रधान का विवरण तलब किया है। डीपीआरओ के पत्र को लेकर ब्लाक में अंदर ही अंदर खलबली का माहौल है।
सांगीपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत भगतपुर में विकास कार्यो की अनियमितता को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल हुई थी। कोर्ट के फरमान पर शासन द्वारा ग्राम पंचायत में बीते वर्ष 2016-17 में गांव में खडण्जा तथा मिटटी के विभिन्न कार्यो में अनियमितता को लेकर जांच समिति का गठन किया गया।
इसके तहत जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां एवं पंचायत लेखा परीक्षा के द्वारा बीती 29 जनवरी को प्रस्तुत आख्या में भुगतान में अनियमितता की बात कही गयी है। आख्या को लेकर जिले के डीपीआरओ श्रीकांत दवे ने सांगीपुर के खण्ड विकास अधिकारी से तत्कालीन जिम्मेदारों का विवरण तलब किया है।

Comments